देवल संवादाता,चुनार,मिर्जापुर। विधायक अनुराग सिंह ने शिवशंकरीधाम कैलहट में बन रहे बी0आ0सी0 केन्द्र जिसका जिला खनिज फाउंडेशन न्यास से पैसा स्वीकृत कराया था उस भवन का निरीक्षण किया। जिसमें उपस्थित यू0 पी0 पी0 सी0 एल0 के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया गया की अप्रैल माह के अन्त तक निर्माण कार्य पुर्ण करा कर इसका लोकार्पण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षा विभाग के ए0 बी0एस0ए0 नरायनपुर, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनरायन सिंह, भारी संख्या में शिक्षक व शिक्षिका उपस्थित रहीं। बेलवारी विजुड़का में सिंचाई की समस्या निजात के लिए वहां के किसान व किसान संघ के बार बार पत्र देकर आग्रह किया जा रहा था जिसे चुनार विधायक अनुराग सिंह के द्वारा लघु डाल के अधिकारीगण से क्षेत्र भ्रमण कर प्रस्ताव भेजा गया है। उसी क्रम में लघु डाल के सहायक अभियंता मिर्जापुर ने बेलवारी कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जो आप के द्वारा बेलवारी विजुड़का के बगल कलकलीया नदी में 5 क्यूसेक का पम्प लगा कर सिंचाई की सुविधा के लिए क्षेत्र के किसानों उपलब्ध कराया जाएगा इस पर शासन से स्वीकृत मिल गया है केवल वित्तीय स्वीकृति बाकी है विधायक जी ने कहा जल्द ही स्वीकृत करा कर शिलान्यास होगा और कहा पीडब्ल्यूडी के नाबार्ड योजना में बेलवारी मार्ग को भेजा गया है इसी वित्तीय वर्ष में उसका भी शिलान्यास किया जायेगा।
