देवल संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज़मगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले में व्याप्त शैक्षिक एवं सामाजिक समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। जिला संयोजक आलोक मिश्रा ने बताया कि स्ववित्त पोषित महाविद्यालय, माध्यमिक विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं सरकारी अस्पतालो में व्याप्त अनियमितताओं की जांच कर कठोरतम करवाई करने एवं विभिन्न सामाजिक विषयों के समाधान करने के लिए अपर जिलाधिकारी आजाद भगत सिंह को ज्ञापन दिया गया आजाद भगत सिंह द्वारा एक सप्ताह के पश्चात पुनः मिलने को कहा गया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया की
1. जिले में बगैर मानक व मान्यता से संचालित हो रहे प्ले स्कूलों की जांच कर मानक के विपरीत चल रहे ऐसे स्कूलों को तत्काल बंद किया जाए
2. प्राथमिक विद्यालयों में दिए जा रहे मिड डे मील की गुणवत्ता निरर्थक हो गई है, एवं जो भोजन मेन्यू निर्धारित है उसका पालन नहीं होता।
3. जिले के कॉन्वेंट व सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों में प्रत्येक वर्ष शुल्क वृद्धि की जा रही है इसका एक मानक तय किया जाए, प्रत्येक वर्ष पुस्तके एवं ड्रेस कोड भी बदल दिए जाते हैं तथा अभिभावकों से निश्चित दुकान से क्रय करने के लिए बाधित किया जाता हैं।
4. एक विद्यालय में एक बार प्रवेश लेने पर कक्षा 12वीं तक पढ़ा जा सकता है लेकिन जिले के निजी विद्यालयों में प्रत्येक वर्ष प्रवेश शुल्क वसूला जा रहा है जिसे तुरंत रोका जाए।
5. विभिन्न महाविद्यालयों में एक ही भवन में कई कोसों की मान्यता लेकर उनका संचालन किया जा रहा है, ऐसे महाविद्यालयों के सभी पाठ्यक्रमों की सामूहिक जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
6. महाविद्यालयों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में एप्रूव्ड शिक्षकों की जगह अयोग्य शिक्षकों से पढ़वाया जा रहा है, यह कृत्य विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। इसकी जांच करा कर इस प्रकार की गतिविधि पर रोक लगाई जाए।
7. स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षकों की सूची सार्वजनिक की जाए एवं प्राचायो एवं शिक्षकों की सूची गेट पर सार्वजनिक की जाए।
8. उच्च शिक्षण संस्थानों में निरंतर छात्रों की संख्या परिसरों से घट रही है इसका मुख्य कारण कक्षाओं का संचालन न होना एवं उनके यहां शिक्षकों का अभाव का है इसे तत्काल प्रभाव से भरा जाए।
9. स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों में वर्ष भर में कभी न तो खेल गतिविधियों के कार्यक्रम होते हैं न तो एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी व व्यक्तित्व विकास का कोई कार्यक्रम आयोजित होते हैं इसके क्रियान्वयन की कार्यवाही की जाए।
10. जिले में बिना पंजीकरण के चल रहे कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी को बंद किया जाए एवं जो संस्थान चल रहे हैं उनकी सूची सार्वजनिक की जाए।
11. महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षिक समस्याओं को उठाने वाली एवं युवा नेतृत्व प्रदान करने वाली छात्र संघ" को छात्र हितों में निर्णय लेते हुवे छात्र संघ चुनाव को बहाल किया जाए।
12. बगैर पंजीकरण व मानक के विपरीत चल रहे अवैध पैथोलॉजी व मेडिकल स्टोर को बंद किया जाए।
13. जिला चिकित्सालय जाने वाले मरीजों के बीच प्राइवेट हॉस्पिटलों के बिचौलियों को ध्यान में रखते हुए, उन पर कार्यवाही एवं ऐसे सरकारी कर्मचारियों को दण्डित किया जाए।
14. सड़कों के किनारे अवैध रूप से फुटपाथ पर लगाए जा रहे अस्थाई दुकानदारों को हटाया जाए, उन्हें अतिरिक्त खाली स्थानो पर हस्तांतरित किया जाए, जिससे ट्रैफिक संचालन में सहजता हो।
15. आजमगढ़ जिले के पर्यटन को विकसित किया जाए एवं नगर के खाली चौक चौराहों पर महापुरुषों की प्रतिमा व विशेष रूप से भारत माता, स्वामी विवेकानंद जी एवं पं. अटल विहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा स्थापित की जाए।
16. सरकार व प्रशासन के विभिन्न सामाजिक कार्यों व अभियानों में सहयोग करने तथा सहभागी बनाने हेतु विद्यार्थी परिषद को भी जोड़ा जाए एवं इसकी सूचना प्रदान की जाए।
17. जनपद में संचालित अस्पतालों एवं विद्यालयों में वाहनो के पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है जिससे रोड पर जाम की अवस्था बनी रहती हैं।
18. ज़िले एवं मंडल के सरकारी अस्पतालो में मरीजों को सरकार द्वारा उपलब्ध प्रदत्त दवाओं की उपलब्धता नही हो पा रही हैं जिससे सरकार प्रशासन की छवि धूमिल होती हैं इसके संबंध में उचित कार्यवाही की जाए।
इन विषयों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए छात्रहित एवं समाज हित में दोषियों पर कार्यवाही करते हुए अन्य शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों पर समाधान करें। अन्यथा एबीवीपी प्रदर्शन आंदोलन हेतु बाध्य होगा जिसके जिम्मेदार आप स्वयं होंगे।
इस अवसर पर विभाग संयोजक उत्कर्ष पांडेय, नगर मंत्री आदित्य गुप्ता, सत्यम प्रजापति, सत्यम जायसवाल, गुड़िया, अंजलि, खुशबू, सत्यगोविंद वर्मा, विवेक, सुमित, आर्यन शर्मा, राजन, लकी गौतम, मुदीत ठाकुर, तन्मय, आकाश गौड़, सत्यम अस्थाना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
