देवल संवादाता,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद हसनपुर गांव में चोरों ने एक बंद घर से लाखों रुपया का समान समेट ले गए।चोरी की जानकारी रविवार की सुबह उस समय हुई।जब उधर से गुजर रहे लोगों ने घर का मुख्य दरवाजा पर लगा ताला टूटा देखा।उधर सूचना मिलने पर पहुंची जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसनपुर निवासी अशोक कुमार सिंह की पत्नी की तबियत खराब बीते शुक्रवार की देर शाम तबियत खराब हो गई।जिसके बाद अशोक सिंह अपनी बीमार पत्नी को लेकर अपने बेटे हापुड़ चला गया। वहीं इस दौरान घर की देखभाल की जिम्मेदारी अशोक सिंह ने अपने भतीजे विवेकानंद को दे दी।
इस बीच शनिवार को दोपहर में कुछ काम करने के लिए दोहरीघाट चला गया था।इस बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर अन्दर घुसे और 4 चुड़ी, हार, टीका, नथिया बहु का, चांदी का तिलक सेट, मंगल सूत्र, चैन, झूमका सहित दस लाख रुपया मूल्य का समान समेट ले गए।
सूचना मिलने पर पहुंची घोसी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।इस मामले में घोसी कोतवाल मनोज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।