देवल संवाददाता, आजमगढ़।सरायमीर, क्षेत्र के अराजी कनैथा में रविवार को चोर बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के सामान उठा ले गए। परिवार के लोग घर में ताला बंदकर रिश्तेदारी में गए थे। घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सरायमीर थाना क्षेत्र के अराजी कनैथा गांव निवासी ममता यादव पत्नी चमन लाल शुक्रवार को अपने घर में ताला बंदकर बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रविवार की शाम लौटी तो उसके होश उड़ गए। घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर आलमारी और बाक्स के ताले भी टूटे मिले। घर के भीतर सामान बिखरे पड़े थे। सोने- चांदी के करीब दो लाख के जेवर और 40 हजार रुपये नकद गायब थे। घटना की जानकारी होने पर
आस-पास के लोग भी आए। पीड़िता ने घटना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच
की। थानाध्यक्ष यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।