कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।
साल की अंतिम रविवार को जनपद के भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन और जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव के संयोजन में अपने अपने बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 117वीं मन की बात कार्यक्रम को सुना।साल की 9 वीं और आखिरी मन की बात एपिसोड को जनपद की 1411 बूथों के 11985 लोगों ने सुना।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अपने आवास पर सुनकर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा कि 26 नवम्बर संविधान संविधान दिवस से 1 वर्ष तक चलने वाली कई गतिविधि शुरू हुई है। आने वाले जनवरी माह में भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस बड़े मौके का सम्मान करने के लिए सरकार ने एक राष्ट्रव्यापी अभियान बनाया है। नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने के लिए कांस्टीट्यूशन 75.कॉम नाम से वेबसाइट भी बनाई गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कहा कि महाकुंभ जाएं तो संकल्प ले कर लौटें कि समाज से विभाजन और विद्वेष खत्म करेंगे। कहा कि महा कुंभ अगले महीने 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रहा है। उन्होंने वेव्स समिट,कालाहांडी की सब्जी क्रांति,बस्तर ओलम्पिक और कुरुक्षेत्र के मलेरिया रोक थाम की प्रयासों के बारे में भी बात किया।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने में मुख्य रूप से नि.जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,ज्ञान सागर सिंह,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय,पूर्व सांसद रितेश पाण्डेय, विधायक धर्म राज निषाद,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,संजू देवी,अनीता कमल,जय राम विमल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,अनिल वर्मा मौसम,प्रमुख प्रतिनिधि आनंद वर्मा,डॉ राना वीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह,मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता, सुमन पाण्डेय,डॉ रजनीश सिंह,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,विद्यावती राजभर,अमित कुमार सिंह,ललित मोहन श्रीवास्तव,राजेश सोनकर सहित जिला पदाधिकारी एवं मण्डल अध्यक्ष गण शामिल रहे।