देवल संवाददाता,मऊ। अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाकर शमीम रिजवी ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा "ऑरेलियनो फर्नांडीस बनाम गोवा राज्य" के मामले में प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु महिलाओं के हितार्थ विधिक जागरूकता कार्यकम / कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।उक्त कार्यक्रम के आयोजन हेतु विकास खण्ड परदहां,मऊ को चयनित किया गया है। उपरोक्त कार्यकम दिनांक 28 नवम्बर, 2024 दिन गुरूवार को विकास खण्ड परदहां,मऊ में निर्धारित समय 11:00 बजे से आयोजित किया जाना सुनिश्चित है। कार्यक्रम में वाक्ताओं द्वारा उपस्थित महिला प्रतिभागियों को विशेष रूप से" कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीडन (रोकथाम,निषेध एवं निवारण) अंधिनियम-2013 विषय पर विधिक जागरुक किया जायेगा।
महिलाओं के यौन उत्पीड़न की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन 28 नवंबर को
नवंबर 26, 2024
0
Tags