देवल संवाददाता,मऊ। जनपद कें जीवन राम छात्रावास के मैदान में आयोजित चार दिवसीय 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण अभियान गायत्री महायज्ञ के आज तीसरे दिन सामूहिक जप,ध्यान प्रज्ञायोग तथा यज्ञ शाला में गायत्री यज्ञ एवं विभिन्न संस्कार का आयोजन किया गया। इस यज्ञ में जिन लोगो ने संस्कार हेतू अपना पंजीकरण कराया था उन लोगो का गायत्री मंत्रो द्वारा निःशुल्क सस्ंकार सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार के मार्गदर्शन में वहाॅं के वरिष्ठ आयार्याे द्वारा सम्पन्न कराया जा रहा है। यह जानकारी शारदा नारायन हास्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक और गायत्री पीठ के प्रधान ट्रस्टी डा0 संजय सिंह ने दिया। अन्त में डा0 सिंह ने इस दिव्य आयोजन में सबकी उपस्थिति के लिए सबका आभार प्रकट किये। इस दौरान सुभासपा राष्ट्रीय महा सचिव अरविन्द राजभर,फागु सिंह, संतोष पाण्डे,पूर्व एडीएम अरूण कुमार सिंह,डा0 संजय सिंह, डा0 सुजीत सिंह,मिटू सिंह,जितेंद्र सिंह,प्रमोद राय,रामसुख यादव,यू0एस0 त्रिपाठी,राम जीपित पाण्डे आदि पूजन में शामिल हुए।