गांधी प्रतिमा के नीचे MLC ने रखा उपवास, बाऊंसर-डॉक्टर पर दर्ज हो केस; की मांग
देवल संवाददाता, गोरखपुर| एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, जाति, धर्म, संप्रदाय की नहीं है। यह अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आम जनता की लड़ाई है जो अपने असल मुकाम पर पहुंच कर ही रुकने वाली है। आंदोलन की अगली रूपरेखा जल्द ही घोषित की जाएगी।
सिपाही पंकज कुमार को न्याय दिलाने के लिए एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को टाउनहाल स्थित गांधी प्रतिमा के नीचे दिनभर का उपवास रखा। उपवास कार्यक्रम में विभिन्न दलों के कार्यकर्ता, सामाजिक-राजनीतिक-कर्मचारी संगठनों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। सभी ने डाॅ. अनुज, उनकी पत्नी और उसके बाउंसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की मांग की। इसमें सिपाही की पत्नी और चार साल का बेटा भी शामिल हुआ। शाम पांच बजे तक यह उपवास चला।
एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह लड़ाई किसी एक व्यक्ति, जाति, धर्म, संप्रदाय की नहीं है। यह अन्याय, जुल्म और शोषण के खिलाफ आम जनता की लड़ाई है जो अपने असल मुकाम पर पहुंच कर ही रुकने वाली है।
आंदोलन की अगली रूपरेखा जल्द ही घोषित की जाएगी। विश्वजीत त्रिपाठी पार्षद ने कहा कि आईएमए कौन होता है, जनप्रतिनिधियों को नसीहत देने वाला।
इस दाैरान गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, नगर सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन राम सिंह, श्याम तिवारी, भानु प्रताप सिंह, आलोक शुक्ल, त्रिभुवन नारायण मिश्र, ओम नारायण पांडेय, गुआक्टा के निरंकार राम तिवारी, राजेश तिवारी, दानपाल सिंह, गाैरव राय, साैरभ शुक्ला, ओम नारायण पांडेय, धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजू मणि, धीरेंद्र सिंह,
इंद्रजीत सिंह लीडर, सत्यप्रकाश पाठक, रोडवेज कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दिनेश मणि, विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री तारकेश्वर शाही, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेश धर दुबे, मंत्री श्रीधर मिश्र, अनिल चंद, अनुदेशक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह, अनुसूचित मोर्चा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम प्रताप, मुंशी प्रसाद गौंड, विनय सिंह जेआरएफ, अजय सिंह, केपी चौधरी मौजूद रहे।