देवल संवाददाता, मऊ।इंदारा। शारदीय नवरात्र पर देवी मंडपों में गुरुवार को आस्था का सैलाव उमड पडा। गली से लेकर पगडंडियों तक आदि शक्ति शेरावली के दर्शन को हर कोई आतुर दिखा। पंडालों में दुर्गा जी की जै-जै कार व स्वाहा-स्वाहा की गगनभेदी गूँज से पूरा वातावरण ही भक्तिमय हो गया। अदरी नगर पंचायत स्टेशन रोड वार्ड नं.4 में भव्य स्वरूप बना पंडाल मन्नत वाली माता की दर्शन के लिए श्रद्धालु नारियल चुनरी के अलावा फल अर्पित कर मनोकामना कर रहे थे।कोपागंज विकास खण्ड के अदरी नगर पंचायत स्टेशन रोड वार्ड नं.4 जनकल्याण दुर्गापूजा समिति स्थित मन्नत वाली माता मंदिर परिसर में गुरुवार की रात देवी जागरण व कई आकर्षण झाकी का आयोजन किया गया। भजन गायकों नें भक्तिगीतों की मनोहारी प्रस्तुति कर आध्यात्मिक समां बांध दिया। मां शारदे तुम्हे आना होगा,वीणा मधुर वजाना होगा। चलो
माॅ के दरवार चले की गीतों पर श्रोताओं को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। और पूरा अदरी इंदारा स्टेशन बाजार भक्तिमय हो गया।
कालाकारो ने देवी गीत व झांकियों का मंचन करके आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम में समा बांध दी। कई आकर्षण झाकियां निकाली गयी। जैसे माता महीसासूर का वध, राधा कृष्ण,शिव बारात, मां दुर्गा की झांकी। श्रोता रातभर भक्तिगीतों का आनंद लेते हुए भक्ति रूपी सागर में गोता लगाते रहे। जबकि अन्य कलाकारो ने देवीगीत के क्रम में भोले जी चले दुल्हा बन के मच गई।हाहाकार भोले जी...,न मैं खाऊ लड्डू पेडा,न मिश्ररी मिलाई,ये गणेश की मम्मी बस एक लोटा भांग पिलादा,बम- बम बोल रहा है काशी गीतों पर लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। इस अवसर पर जनकल्याण दुर्गापूजा समिति के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश कुमार मद्धशिया,प्रबंधक बजरंगी लाल मोदनवाल,राजू गुप्ता,दिलीप जायसवाल,प्रिंस गुप्ता,रवि,मुन्ना, पूर्व सभासद सुरेश मद्धेशिया,चन्दन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।