देवल संवाददाता, गंभीरपुर, आजमगढ़। दिनांक 15.09.2024 को वादिनी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर विपक्षी करन पुत्र गनेश द्वारा वादिनी की पुत्री के साथ छेड़खानी करने तथा मना करने पर गाली गलौज देना व जान से मारने की धमकी दी गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय मु0अ0सं0-358/2024 धारा-78/352/351(2) बीएनएस बनाम करन पुत्र गनेश व विपक्षी के माता पिता नाम पता अज्ञात थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ था। दिनांक 27.08.2024 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त करन पुत्र गणेश साकिन दयालपुर थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ उम्र 22 वर्ष को समय करीब 13.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्ययालय किया गया।