देवल संवाददाता, गंभीरपुर, आजमगढ़। दिनांक 11.09.2024 को वादिनी मुकदमा थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के द्वारा दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर विपक्षी रेहान पुत्र नबी द्वारा वादिनी की पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0-349/2024 धारा-87 बीएनएस बनाम रेहान पुत्र नबी अहमद निवासी छाऊँ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत हुआ था। विवेचना के क्रम में धारा-137(2),64 बीएनएस व 3/4 पोक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। दिनांक 27.08.2024 को उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित वांछित अभियुक्त रेहान पुत्र नवी अहमद साकिन छाऊँ थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 33 वर्ष को ग्राम रीवां से ईश्वरपुर को जाने वाली मुख्य सड़क तिराहे के पास से समय 12.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।