बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव जब से इस शो के विनर बने हैं तब से ही कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनके और मैक्सटर्न की लड़ाई का वीडियो वायरल हुआ था जिसके बाद एल्विश को गिरफ्तार करने की मांग तेज हो गई थी। अब दोनों का नया वीडियो आया है लेकिन कहानी में ट्विस्ट है।बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बीते दिनों दूसरे यूट्यूबर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न पर लात घूसे बरसाने को लेकर विवाद में थे। उनके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई। मैक्सटर्न ने एल्विश पर जान मारने की धमकी सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। वहीं, एल्विश ने भी मैक्सटर्न को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। सोशल मीडिया पर इस तनातनी के बीच एल्विश यादव को गिरफ्तार करने की मांग भी तेज थी। यूजर्स ने सागर के लिए न्याय मांगते हुए एल्विश को सलाखों के पीछे भेजने की बात कही थी। दोनों के बीच मामला इतना बढ़ गया था कि इनके फैंस तक एक दूसरे से भिड़ने से बाज नहीं आए। वहीं, अब एल्विश और मैक्सटर्न एक साथ एक वीडियो में नजर आएंगे, जिसका टीजर सामने आते ही फैंस की आंखे फटी की फटी रह गई हैं। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एल्विश, मैक्सटर्न को बुरी तरह पीटते नजर आए। ये वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद मैक्सटर्न ने सफाई देते हुए बताया कि एल्विश ने उन्हें इस कदर पीटा कि उनकी रीढ़ की हड्डी टूट सकती थी। इसके बाद एल्विश ने भी खुलासा किया था कि मैक्सटर्न ने उनके मां-बाप को जलाने देने की धमकी दी थी। चर्चा में रही इस फाइट के बीच अब एल्विश और मैक्सटर्न का म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो का नाम 'राओ साहब रोलिंग' है। टीजर में एल्विश को मैक्सटर्न को थप्पड़ मारते और दबंग अंदाज में स्वैग दिखाते देखा जा सकता है। 38 सेकंड के इस वीडियो में मैक्सटर्न की सरप्राइज एंट्री ने फैंस तक को हैरत में डाल दिया है। किसी ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न यहां अनएक्सपेक्टेड था। लेकिन एल्विश और मैक्सटर्न को यहां साथ देख अच्छा लगा।'' एक ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न + एल्विश= मार्केटिंग ऑफ राओ साहब।'' एक अन्य ने कमेंट किया, ''मैक्सटर्न को एल्विश का थप्पड़ काफी पर्सनल लगता है।''