आजमगढ़:मार्टिनगंज ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में पहुंची पहुंची लोक सभा लालगंज भाजपा प्रत्याशी नीलम सोनकर का भाजपा जनों व समर्थकों ने किया स्वागत वहीं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व व प्रधान मंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा मैं खुद को गौरव् वंतित प्रतीक कर रही हूं पार्टी ने मुझे पुनः प्रत्याशी बनाकर कर आपके बीच भेजा है वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलम ने कहा कीमहिलाओं को सशक्त बनाने के लिए मोदी सरकार ने एक परिवर्तनकारी यात्रा आरंभ की है। समग्र नीतियों और लक्षित पहलों के माध्यम से सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, राजनीतिक प्रतिनिधित्व, आर्थिक सशक्तीकरण और लैंगिक समानता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर गौर किया है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती। स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार हुआ है। राजनीतिक प्रतिनिधित्व बढ़ा है और महिलाओं के लिए आर्थिक अवसर बढ़े हैं।महिलाओं के विकास के लिए पर्याप्त बजट आवंटन को हमें भूलना नहीं चाहिए। इन आवंटनों में वृद्धि महिलाओं को आगे बढ़ने में मदद करने के प्रति हमारी सरकार के समर्पण को दर्शाती है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में किए गए प्रयासों की बदौलत स्कूली शिक्षा अधूरी छोड़ने वाली लड़कियों की संख्या में काफी कमी आई है। यह केवल राजनीतिक रूप से ही नहीं, बल्कि शिक्षा और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भी महिलाओं को सशक्त बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।भारत महिला सशक्तीकरण की दिशा में जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसके सकारात्मक प्रभावों को देखना महत्वपूर्ण है। चुनौतियों के बावजूद लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण के प्रति सरकार की अटल प्रतिबद्धता देश भर में लाखों महिलाओं के लिए आशा की किरण है। शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल तथा राजनीतिक और आर्थिक अवसरों के माध्यम से भारत में महिलाएं प्रतिनिधित्व और सशक्तीकरण की अभिनव भावना का अनुभव करते हुए राष्ट्र की प्रगति और विकास में योगदान दे रही हैं।यदि संवैधानिक गरिमा के दृष्टिकोण से महिला आरक्षण विधेयक पर गौर करें, तो इसके माध्यम से देवी लक्ष्मी ने संवैधानिक रूप ग्रहण किया है। यह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का प्रतीक है, जो उनकी आत्मनिर्भरता और आत्मनिर्णय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह विधेयक कोई राजनीतिक औजार नहीं, बल्कि महिलाओं को सशक्त बनाने का साधन है। हमें याद रखना चाहिए कि यह मामला श्रेय लेने या दोष मढ़ने का नहीं है। यह महिलाओं के साथ लोकतंत्र को मजबूत बनाने और भारत के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने के अवसरों की पहचान करने को समर्पित है। वही कार्यक्रम के समापन में कार्यक्रम संयोजक सौरभ सिंह बीनू व उपस्थित भाजपा जनों ने अपने प्रत्याशी को आगामी लोक सभा चुनाव में भरी मतों से जीत दिलाने की अपील की जहां उपस्थित रहे कार्यक्रम व्यवस्थापक विनय सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य संचिता श्री चौहान, जिला महामंत्री पवन कुमार सिंह,बजरंग बहादुर सिंह,विनीत जयसवाल,अनिल सिंह एडोकेट अवनीश सिंह,एडोकेट भानू प्रताप सिंह, सैकड़ों आंगन वाणी व आजीविका मिशन समूह कार्यकर्ती आदि।