जीयनपुर, आजमगढ़। दिनांक 01/03/2024 को उ0नि0विजय सिंह गौड मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान समय करीब 11.30 बजे रायल स्टार होटल के पीछे ग्राम जमसर के पास से अभियुक्त विकास मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा नि0ग्राम जमसर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर व दो जिन्दा कारतूस 32 बोर एक वाहन आर्टिगा गाडी व चार नम्बर प्लेट बरामद हुआ । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 81/2024 धारा 419/420/467/468/471/34 भादवि व 3/12/25 आर्म्स एक्ट बनाम 1.विकास मिश्रा पुत्र अरविन्द मिश्रा नि0ग्राम जमसर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 2.अनिकेत सिंह पुत्र अज्ञात नि0हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ 3. कार्तिक सिंह पुत्र अज्ञात नि0गुरजरपार थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 4.शिव यादव पुत्र अज्ञात नि0 डिघवनिया थाना जीयनपुर आजमगढ 5.शनि सिंह पुत्र अज्ञात नि0धनछुला थाना जीयनपुर आजमगढ के पंजीकृत किया गया जिसकी प्रारम्भिक विवेचना उ0नि0धनंजय सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है ।