अम्बेडकरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संतुति पर सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव ने अकबरपुर विधानसभा के भिखारीपुर निवासी अमरेंद्र यादव लासू को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया है। अमरेंद्र यादव लासू इससे पहले भी सपा फ्रंटल संगठन के कई पदों पर रह चुके हैं। अमरेंद्र के चयन पर सपा नेताओं ने खुशी का इजहार किया है। जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने बताया अमरेंद्र पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।सपा लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर अमरेंद्र यादव लासू ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता को जो जिम्मेदारी दी है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और जिले में समाजवादी पार्टी के नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।अमरेंद्र यादव लासू को राष्ट्रीय सचिव बनाये जाने पर जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, अकबरपुर विधायक राम अचल राजभर, कटेहरी विधायक लालजी वर्मा, टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा, आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त, पूर्व एमएलसी हीरा लाल यादव, विशाल वर्मा, मुजीब अहमद सोनू सपा के वरिष्ठ नेता डॉ अभिषेक सिंह, विश्वनाथ यादव, महेंद्र यादव विजयभान यादव, अमरेंद्र यादव, सुभाष यादव, विधान चंद्र चौधरी, उत्तम चौधरी, अजीत यादव और अर्पित वर्मा ने बधाई दी है।