उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष संतोष यादव के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने जनपद के विधायकों को अपनी 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री को देने की गुहार लगाई। जिलाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि गुरुवार को उनके प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम था लेकिन कुछ दिन पूर्व पूरे प्रदेश में एस्मा लग जाने के कारण कर्मचारियों को अपना धरना प्रदर्शन स्थगित करना पड़ा। इसके बाद विधायकों के माध्यम से अपनी वास्तविक मांगों को मुख्यमंत्री तक भेजने का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में आजमगढ़ सदर के विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, निजामाबाद के विधायक आलम बदी, मुबारकपुर के विधायक अखिलेश यादव समेत अन्य विधायकों के हाथों से अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री को भिजवाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए और जल्द उसको लागू करना चाहिए। सुनते हैं संतोष यादव ने क्या जानकारी दी।