आजमगढ़। आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में शाम 5:00 बजे हुई राम झांकी को रोकने व उसका रास्ता बदलने को लेकर दो धार्मिक गुटों में झड़क के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी स्थिति पर समय रहते हुए काबू पा लिया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट किया कि जहानागंज कस्बे के चौक क्षेत्र में शोभायात्रा के निर्धारित रास्ते को लेकर ही विवाद उत्पन्न हुआ था। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया की मौके पर दोनों पक्षों से नई उम्र के 40-50 लड़के एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए एवं एक दूसरे का विरोध करने लगे, जिसके परिणाम स्वरुप यह विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और पुलिस अधीक्षक (शहर) व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने लोगों से वार्ता की, तब जाकर पूरे मसले का तत्काल हल निकाला जा सका। स्थिति एवं स्थान की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऐतिहातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि उनकी देखरेख में दोबारा शोभा यात्रा का आयोजन एवं भंडारे का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस वक्त मौके पर वर्तमान में स्थिति सामान्य बनी हुई है।
सुनिये पुलिस अधीक्षक (शहर) महोदय ने क्या कहा इस पूरे मामले पर -