पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ में रविवार रात 8.17 बजे एक फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने अपना परिचय काशिराज परिवार के सदस्य के रूप में देते हुए अपना नाम राम सिंह बताया। कहा कि अयोध्या राम मंदिर व रामनगर के मंशा देवी मंदिर के पीछे बम रखा है जो अगले एक घंटे में फट जाएगा। इसके बाद तो पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई।अयोध्या राम मंदिर और रामनगर के मंशा देवी मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी से रविवार को पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने मंशा देवी मंदिर में गहन जांच किया। सर्विलांस के जरिए उस फोन के पास पहुंची जिससे धमकी दी गई थी। जिसका फोन था उसे नशे की हालत में उसे पकड़ लिया और पूछताछ की।पुलिस कंट्रोल रूम लखनऊ में रविवार रात 8.17 बजे एक फोन पहुंचा। फोन करने वाले ने अपना परिचय काशिराज परिवार के सदस्य के रूप में देते हुए अपना नाम राम सिंह बताया। कहा कि अयोध्या राम मंदिर व रामनगर के मंशा देवी मंदिर के पीछे बम रखा है जो अगले एक घंटे में फट जाएगा। इसके बाद तो पुलिस महकमे में अफरातफरी मच गई। पुलिस कंट्रोल रूम से वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन को मामले की जानकारी दी।आननफानन में एडीसीपी चंद्रकांत मीना, एसीपी भेलूपर अतुल अंजान त्रिपाठी, भारी पुलिस बल, बम डिस्पोजल दस्ता, डाग स्क्वायड के साथ मंशा देवी मंदिर पहुंच गए। पूरे परिसर की गहनता से जांच की गई। वहीं जिस फोन से बम की सूचना दी गई थी उसकी तलाश करे हुए सर्विलांस की टीम भी रामनगर पहुंच गई।जानकारी मिली की फोन मल्हिया वार्ड में रहने वाले बजरंगी साहनी का है। आधे घंटे में मोबाइल का लोकेशन लेकर पुलिस बजरंगी के घर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। वह नशे में धुत था और पुलिस की पूछताछ में सही जवाब नहीं दे रहा था। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।एहतियात के तौर पर रामनगर में मंशा देवी के साथ ही प्रमुख आधा दर्जन मंदिरों की सुरक्षा में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन का कहना है कि धमकी देने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ जांच की जा रही है।धमकी देने के आरोप में पकड़ा गया बजरंगी गंगा से मछली पकड़कर अपना गुजारा करता है। शादीशुदा है लेकिन बच्चे नहीं हैं। उसे नशे की लत है जिसकी वजह से परिवार खास मतलब नहीं रखता है। अपने पास कीपैड मोबाइल रखता है।पुलिस को जानकारी मिली कि रविवार की शाम साढ़े सात बजे घर से मोबाइल लेकर निकला था और रात साढ़े आठ बजे वापस घर आया था। इस दौरान भी वह नशे की हालत में रहा। पुलिस जानने की प्रयास कर रही है कि बजरंगी ने खुद फोन किया या उसके फोन से किसी और ने फोन करके धमकी दी थी। उसके घर व क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।