खास बात यह है कि डॉक्टर प्रियंका ने उसका नाम राम रखते हुए पूरे लेबर रूम में जय श्री राम के नारे लगाए और मिठाई बांटी गई। अभी तक मिली सूचना के अनुसार जिला महिला अस्पताल में कुल पांच में से दो महिलाओं ने बेटे को जन्म दिया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में हुए कुल आठ प्रसव के सापेक्ष पांच महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया है।कुमकुम के घर जन्मे राम डॉक्टर बोलीं- जय श्रीराम। जी है जिला महिला अस्पताल में 22 जनवरी की सुबह को सबसे पहली डिलिवरी बम्हेटा गांव के रहने वाले अजय शर्मा की पत्नी कुमकुम की की गई है। डॉक्टर प्रियंका द्वारा की गई सामान्य डिलीवरी के तहत उसको बेटा पैदा हुआ है।खास बात यह है कि डॉक्टर प्रियंका ने उसका नाम राम रखते हुए पूरे लेबर रूम में जय श्री राम के नारे लगाए और मिठाई बांटी गई।अभी तक मिली सूचना के अनुसार जिला महिला अस्पताल में कुल पांच में से दो महिलाओं ने बेटे को जन्म दिया है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में हुए कुल आठ प्रसव के सापेक्ष पांच महिलाओं ने बेटों को जन्म दिया है।मुरादनगर में तीन और मोदीनगर में दो प्रसव होने की सूचना है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी 10 से अधिक प्रसव हुए हैं।अयोध्या में आज आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते जिले भर में पिछले 10 दिन से अनेक महिलाएं चिकित्सकों के पास जाकर अनुरोध कर रही थी कि उनकी डिलीवरी 22 जनवरी को ही की जाए, लेकिन आधिकांश को निराशा ही हाथ लगी।एसीएमओ डॉक्टर चरन सिंह ने बताया कि आज सरकारी अस्पतालों में होने वाले प्रसव के तुरंत बाद बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और जननी सुरक्षा योजना का फंड संबंधित महिला के खाते में तुरंत रिलीज कराया जाएगा।