थाना सरायमीर पर दिनांक 02/11/2023 को आवेदक थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ के द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाक 01-11-23 को समय 09.30 बजे दिन में मेरी पुत्री हैण्डपम्प पर पानी भरने गई थी उसी समय विपक्षी अशोक प्रजापति पुत्र छटंकी प्रजापति मेरी पुत्री से छेडखानी करने लगा मना किया तो गाली देने लगा जब मेरी पुत्री घर आयी तो मुझे बतायी तो मै अशोक प्रजापति से पूछा तो मुझे भी गाली देने लगा और जान से मारने मारने की धमकी भी देने लगा तथा मेरी पुत्री को मारा है के सम्बन्ध में प्राप्त प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0सं0- 312/2023 धारा 354/323/504/506 भादवि थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया । दिनांक 03/11/2023 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अशोक प्रजापति पुत्र छटंकी प्रजापति सा0 पुरा कोहराना हसनपुर थाना सरायमीर, जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 48 वर्ष, को हसनपुर कोहराना गौशाला के पास से समय करीब 09.40 बजे गिरफ्तार किया गया ।