आजमगढ़ । जिलाधिकारी श्री विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत हर घर जल योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जीए बाबा, विक्रांत, गाजा, एलसी इंफ्रा, एसआईपीएल, सुधाकरना के स्टेट हेड को पंप फ्लोरिंग, एफएचटीसी, ओएचटी, ट्रॉयल रन आदि कार्यां पर अधिक से अधिक फोकस करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पंप फ्लोरिंग, एफएचटीसी, ओएचटी, ट्रॉयल रन, सोलर आदि कार्यां आदि कार्य पूर्ण न होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड को स्वयं सभी साइटों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण कर प्रोग्रेस बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड को समय से कार्य पूर्ण करने का प्लान तैयार कर अपना कमिटमेंट लिखित में मेल पर भेजने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को वर्क साइट पर साइन बोर्ड लगाने एवं रेस्टोरेशन (मिट्टी भराई) के कार्य को रोड खोदने के बाद तत्काल सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब तक जितने रोड कटिंग एवं खुदाई की गई है, उन सभी का रेस्टोरेशन वर्क एक सप्ताह में प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की घटना मिट्टी भराई न करने पर होती है तो संबंधित फर्म के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी में परियोजना निदेशक को एलसी इंफ्रा के फेज-2 एवं 3 के कार्यों का खंड विकास अधिकारी से सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि जीए बाबा फेज 3, एसआईपीएल फेज 5, सुधाकरना के फेज 5, विक्रांत के फेज 5, इको के फेज 5 तथा गाजा के फेज 5 के कार्यों का शत प्रतिशत सर्टिफिकेशन तत्काल कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।जिलाधिकारी ने सभी आईएसए कंपनियों को गांव में जाकर हर घर जल योजना एवं जल के महत्व को समझाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीबों के साथ बैठक कर सभी वर्ग के लोगों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने एवं कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।बैठक में परियोजना निदेशक श्री अखिलेश तिवारी, सभी कार्यदायी संस्थाओं के स्टेट हेड, स्थानीय प्रतिनिधि तथा अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।