बरदह, आजमगढ़। दिनांक 03.11.23 को उ0नि0 अमरनाथ पाण्डेय मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान बड़ेपुर तिराहा से अभियुक्तगण 1.मकसूद पुत्र स्व0 अजीज ग्राम जखावा थाना बरदह जनपद आजमगढ़, 2. अजय गौतम पुत्र रामफेर सा0 अजाउर थाना बरदह जनपद आजमगढ को समय 13.30 बजे अवैध तमन्चा 315 बोर व जिन्दा कारसूत 315 बोर के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 453/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।