मुबारकपुर, आजमगढ़। दिनांक 27.09.2023 को वादी मुकदमा प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर राजेश कुमार द्वारा अनुमोदित शुदा गैंगचार्ट के आधार पर अभियुक्त1. सलीम नट पुत्र जलील अहमद 2. मोहम्मद अली पुत्र जलील नट निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ व 3. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 4. सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ का एक सुसंगठित गैंग है एवं गैंग का मुखिया सलीम नट उपरोक्त है । जो गैंग का संचालन करता है। यह गैंग अपने व अपने साथियो के तथा परिवार जन के भौतिक व आर्थिक दुनियाबी लाभ हेतु गोमांश के क्रय विक्रय के कारोबार मे लिप्त है जिससे साम्प्रदायिक सौहार्द खराब होने की स्थिति उत्पन्न होकर जनमानस मे काफी असुरक्षा आतंक एवं भय मका माहौल उत्पन्न हो गया इनके आपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 468/2023 थाना 3(1) गैंग्स्टर एक्ट 1. सलीम नट पुत्र जलील अहमद 2. मोहम्मद अली पुत्र जलील नट निवासीगण ग्राम मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ व 3. सुरेन्द्र यादव पुत्र रामसनेही निवासी मोइनाबाद थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ 4. सन्दीप गुप्ता उर्फ आशीष गुप्ता पुत्र पकड़ू गुप्ता उर्फ श्यामनरायण निवासी करीमाबाद मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ पंजीकृत है जिसमे मोहम्मद अली उपरोक्त वांछित अभियुक्त है। उक्त अभियोग की विवेचना प्रभारी निरीक्षक जहानागंज द्वारा सम्पादित की जा रही है।दिनांक- 03.11.2023 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह एवं स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी प्रकाश शुक्ल मय हमराह को सूचना प्राप्त हुई कि एक इनामिया अपराधी जो अवैध असलहा के साथ टड़िया चौराहे से कुछ दूरी पर गुजरपार रोड पर खड़ा है कही जाने के फिराक मे है जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है। उक्त सूचना पर उ0नि0 संजय कुमार सिंह व प्रभारी स्वाट टीम द्वितीय के प्रभारी प्रकाश शुक्ल अपने अपने हमराहियों के साथ टड़िया चौराहे पर पहुंचकर मुखबिर की निशांदेही पर चौराहे पर खडे व्यक्ति को एक बारगी दबिश देकर पकड़ लिया गया। जामा तलाशी से अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर व 01 अदद कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त ने अपना नाम मोहम्मद अली पुत्र जलील अहमद निवासी मोहम्मदपुर बाबूपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र 35 वर्ष बताया जो थाना हाजा का 15000/- रूपये का इनामिया व गैंग्स्टर एक्ट के मुकदमे मे वांछित अभियुक्त है। जिसको कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 06.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। नियमानुसार गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को थाना हाजा लाकर दाखिला कराया गया। बरामदशुदा तमंचा व कारतूस के सम्बन्ध मे मु0अ0स0 527/2023 धारा 3/25 आयुध अधि0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना व0उ0नि0 सुरेश सिंह यादव द्वारा सम्पादित की जा रही है।