मऊ। दोहरीघाट की हाईटेक पुलिस ने जनता के बीच अपने विश्वास को मजबूत कर दिखाया है।थाना क्षेत्र के बसारथपुर निवासी मुन्ना पुत्र शिवकुमार का मोबाइल फोन बीते 29 अगस्त को खो गया था। काफी खोजबीन करने के बाद जब पीड़ित को खोया मोबाइल नहीं मिला तो 29 सितंबर को पीड़ित ने घोसी कोतवाली में ऑनलाइन मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद दोहरीघाट थाने के उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय को मोबाइल खोजने की जिम्मेदारी मिली। उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने सर्विलांस सेल के सहयोग से खोजना प्रारंभ कर दिया था। गुरुवार को मोबाइल की लोकेशन दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पिपरी में मिली। लोकेशन मिलते ही उपनिरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। जांच के दौरान खोया मोबाइल अनीश कुमार निवासी पिपरी थाना दोहरीघाट के कब्जे से बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल को थाने पीड़ित मुन्ना को बुलाकर सौप दिया। खोए हुए मोबाइल को पाकर मुन्ना काफी खुश हुए हैं। उन्होंने दोहरीघाट पुलिस को शुक्रिया कहा और खूब प्रशंसा किया।