देवल, ब्यूरो चीफ,बभनी (सोनभद्र)। सेवा समर्पण संस्थान द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक महोत्सव में जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति और इतिहास को याद किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार,ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोंड, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड,सेवा समर्पण संस्थान के जिला उपाध्यक्ष देवनारायण सिंह खरवार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के लोक कला प्रमुख मौजूद रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती और भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। संगठन मंत्री आनंदजी ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, सामाजिक चेतना और देश की आजादी के आंदोलन में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।कहा पूजा पद्धति साहित्य, संस्कृति तथा लोककला को सजाने संवारने के लिए 75 वर्षों से बनवासी कल्याण आश्रम काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज बड़े ही निष्ठा और शुद्धता के साथ करमदेव का पूजा अर्चना करते हैं। कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन साहस, स्वाभिमान, संघर्ष और समाज के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों और शोषण के विरुद्ध आवाज बुलंद करते हुए जनजातीय समाज को एकजुट करने का काम किया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक आजादी तक सीमित नहीं था, बल्कि जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता पैदा करना भी उनके आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा था।अतिथि जीत सिंह खरवार ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान को याद करते हुए कहा कि जनजातीय समाज ने देश की संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। भगवान बिरसा मुंडा जैसे महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है।,,
महोत्सव के माध्यम से मुख्य वक्ता बीरबल सिंह ने कहा जनजातीय समाज की लोक संस्कृति, कला, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित करने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। कहा कि जनजातीय गौरव दिवस मनाने का उद्देश्य केवल महापुरुषों को याद करना नहीं, बल्कि उनके विचारों, संघर्षों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करना भी है। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने, अपनी संस्कृति पर गर्व करने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देता रहेगा। जनजातीय गौरव दिवस सांस्कृतिक महोत्सव में कर्मा की 13 टीमें,मृदंग की पांच टीमें,डोमकच की तीन टीमें,झूमर की चार टीमें अपने कला का प्रर्दशन की। अध्यक्षता देवनारायण सिंह खरवार ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन रामप्रकाश पांडेय व अमरदेव पांडेय ने किया।सांस्कृतिक महोत्सव में रही इनकी मौजूदगी
अनुसूचित जाति जनजाति के जिला अध्यक्ष मोहर लाल खरवार,विधानसभा सभा प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला, जिला महामंत्री शारदा सिंह खरवार,प्रांत संगठन मंत्री राम लखन, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड, प्रबंधक कासिम हुसैन, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा,, शिवम् मिश्रा जी,दूधनाथ ,रविन्द्र, सीताराम, शिवप्रसाद,जदुबीर खरवार, जवाहरलाल जोगी,बैगा पुजारी धनुकधारी,डा हीरालाल,सह संयोजक अरुण कुमार सिंह, अनुराग पाठक,उत्तम गुप्ता,दीपक अग्रहरि,ॠषि केश पांडेय, प्रेमचंद गुप्ता, राजनरायन गुप्ता, सतीश कुमार सिंह,अजय कुमार, राजबहादुर सिंह, राम दर्शन यादव,रवि कुमार गोंड,शुभनीता, सिंह आदि।
