देवल, ब्यूरो चीफ,शाहगंज/सोनभद्र। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में, स्वगणना प्रारम्भ हो गई है, जो पूरे नम्बर माह तक जारी रहेगी। गणनाको घर-घर जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्यों के बारे में जानकारी ले रहे हैं। शुक्रवार को घोरावल तहसील क्षेत्र न्डे ढुटेर गॉल में गणना कर्मी राजकुमार व खङ्गवीर सिंह ने घर-घर जाकर मुखिया सहित परिवार के प्रत्येक सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी लिये। उन्होंने बताया कि इसके तहत कुल ५० प्रश्न प्रत्येक सदस्यों से पूछे जा रहे हैं। जिसे बताना अनिवार्य है। जैसे मुखिया का नाम, माता-पिता का नाम जन्म स्थान, जन्मतिथि, शिक्षा, व्यवसाय, स्थायी पता, बैंक खाता, मोबाइल नम्बर, टीका, ड्राइविंग लाइसेंस आधार नम्बर जाति, वैवाहिक स्थिति और विवाहित महिलाओं के लिए प्रजनन से सम्बंधित आदि प्रश्न शामिल है। उन्होंने सभी व्यक्तियों से स्वगणना में सहयोग करने की अपील किया है।
