देवल संवाददाता, मऊ। कल्पनाथ राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल में सोमवार को एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए नवप्रवेशित छात्रों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए छात्रों ने पूरे फैकल्टी के समक्ष अपना परिचय देते हुए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आने के उद्देश्य और भविष्य की आकांक्षाओं को साझा किया।इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष राय ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा केवल एक पेशा हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि मानवता की सेवा करने का संकल्प है। मेडिकल कॉलेज की पूरी फैकल्टी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,बेहतर प्रशिक्षण और उत्कृष्ट चिकित्सकीय कौशल प्रदान करने के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि यहां से निकलने वाले चिकित्सक न केवल चिकित्सा क्षेत्र में दक्ष हों,बल्कि संवेदनशीलता,नैतिकता और सेवाभाव के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाएं।उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन,निरंतर अध्ययन और मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। कहा कि मेडिकल की पढ़ाई में मेहनत, समर्पण और व्यवहारिक ज्ञान का विशेष महत्व है। संस्थान विद्यार्थियों को ऐसा शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है,जहां वे अपनी प्रतिभा को निखारकर एक बेहतर चिकित्सक बन सकें।समारोह में डीन डॉ. धरमा राय एंगले,एडिशनल डीन डॉ. गिरीश कर्माकर,एसोसिएट प्रोफेसर अभिनव मिश्रा,डॉ. दीपक,डॉ. साजिया,डॉ. शिवम,डॉ. चंदन,डॉ. निक्की,डॉ. पीयूष कुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें मेडिकल शिक्षा के नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं।
मेडिकल की पढ़ाई के साथ मानवता की सेवा का संकल्प लें विद्यार्थी - डॉ. मनीष राय
नवंबर 02, 2026
0
Tags
