देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़ी अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर संपूर्ण उत्तर प्रदेश में पदयात्रा कर रहे अधिवक्ता राहुल चौधरी को समर्थन प्रदान किया है। एसोसिएशन की ओर से उन्हें समर्थन पत्र दिया तथा इस अभियान के प्रति एकजुटता व्यक्त की गई।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एड ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग हैं और समाज में न्याय एवं विधिक अधिकारों की रक्षा के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं पर हमले, धमकी एवं उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू किया जाना समय की आवश्यकता है।
पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा ने कहा कि अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू होने से अधिवक्ताओं को अपने विधिक दायित्वों का निर्वहन निर्भीक होकर करने में मदद मिलेगी।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र ने अधिवक्ता राहुल चौधरी के अभियान को समर्थन देते हुए अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई।
बैठक का संचालन महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर प्रेम प्रताप विश्वकर्मा, राजेश कुमार यादव, प्रदीप कुमार मौर्य, मृगराज सिंह, बीपी सिंह, सुरेंद्र चौरसिया, दशरथ यादव, सुरेश सिंह कुशवाहा, संतोष यादव,चतुर्भुज शर्मा, आदर्श देव पांडेय,नवीन पांडेय आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।
