कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत ग्राम आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा में कल शाम एक युवक का शव गांव के बगल स्थित बाग में पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और युवक को बचाने की कोशिश में आनन-फानन में नीचे उतारकर चिकित्सक के पास ले गए, लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद जब दोपहर बाद लगभग चार बजे शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मालूम हो कि राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के आराजी देवारा बत्तीस का पुरवा निवासी गुलशन पुत्र दिवाकर उम्र लगभग 25 साल वीडियो कैमरा चलाता था। वह गुरुवार की शाम को लगभग छ बजे घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला। थोड़ी देर के बाद गुलशन गांव के बगल स्थित बाग में पेड़ से लटका दिखाई दिया। उसे देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे नीचे उतारा और साबितपुर बाजार स्थित चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया यह खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत की जानकारी गांव में फैलते ही लोग घटनास्थल और उसके घर की ओर जुटने लगे घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक शुभम यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है खबर लिखे जाने तक दूसरे दिन तक परिजनों ने थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है।जवान बेटे की मौत ने मां उषा देवी को झकझोर कर रख दिया। जिस बेटे को बड़े अरमानों से पाला-पोसा था।उसकी अचानक मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास हो गईं। घर में मची चीख-पुकार और परिजनों के आंसुओं से माहौल गमगीन हो गया। गुलशन की मौत से पिता दिवाकर और भाइयों विकास, दिनेश तथा उमेश का भी रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों को अब भी इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है।मां उषा देवी की आंखों के सामने जवान बेटे का शव देख परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। पिता दिवाकर और भाई विकास, दिनेश व उमेश सहित अन्य स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे। घर में जिस बेटे की मौजूदगी से रौनक रहती थी, उसकी मौत से परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद समाजसेवी मित्रसेन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे।
संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता पाया गया युवक का शव, पोस्टमार्टम करने के उपरांत घर पहुंचा शव,परिजनों में मचा कोहराम
नवंबर 20, 2026
0
Tags
