देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रकाश पर्व दीपावली बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। नगर में जगह-जगह मां लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने अपने घरों को झालर व दीप जलाकर सजाया था। देर रात तक हो रही आतिशबाजी से पूरा नगर गूंजता रहा। सोमवार की रात मां लक्ष्मी व गणेश जी की प्रतिमाओं को वाहनों पर आकर्षक ढंग से सजाकर डीजे की धुन पर नाचते-गाते विसर्जन के लिए ले जाया गया। विसर्जन को लेकर लालगंज चौकी प्रभारी रविंद्र नाथ मय पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे।
