देवल संवाददाता, गाजीपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहांव गोली कांड के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान संजय बिंद ने पुलिस एनकाउंटर के भय से मंगलवार की दोपहर में सदर कोतवाली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। दिन में करीब 12 बजे बकराबाद ग्राम प्रधान संजय बिंद ने मैं संजय बिंद आत्मसमर्पण कर रहा हूं का बैनर लेकर कोतवाली में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। संजय बिंद ने मीडिया और पुलिस को बताया कि घटना स्थल पर मैं डेढ़ लाख रुपये जुआ में जीत गया था। जिसपर सभी ने मेरा पैसा छीनने लगे। जिससे विवाद बढ़ गया और मैंने पिस्टल से गोली चला दी। इस संदर्भ में सीओ सिटी अनिल कुमार ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि संजय बिंद ने कोतवाली में आत्मसमर्पण कर दिया है। बकराबाद का ग्राम प्रधान पहले भी कई अपराधिक मामलों में चर्चा में आ चुका है। होली के समय पुलिस दल पर फायरिंग और पुलिस को मारने-पीटने की घटना में संजय बिंद मुख्य आरोपी था और जेल में बंद था। कुछ दिनों पहले ही उसकी हाईकोर्ट से जमानत हुई है। इस घटना में करीब 50 लोगों के उपर मुकदमा दर्ज है।
मोहांव गोली कांड व अजय पासी का हत्यारा ग्राम प्रधान संजय बिंद ने पुलिस एनकाउंटर के भय से किया आत्मसमर्पण
नवंबर 10, 2026
0
Tags
