देवल संवाददाता, बुढ़नपुर (आजमगढ़)। तहसील क्षेत्र के नगवा गांव निवासी गुलशन पाण्डेय के अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में चयनित होने पर गांव में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर सवर्ण आर्मी की ओर से स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद दूबे ने किया।
समारोह में गुलशन पाण्डेय का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया। सेना में चयनित होने की खुशी में परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ गांव के लोगों में भी उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।साथ ही हरिप्रसाद दूबे ने गोरखपुर मे पुलिस द्वारा ब्राह्मण के अपमान को लेकर चिंता जाहिर की साथ ही ब्राह्मण समाज के व सवर्ण समाज के लोगों को जागरूक होने की बात कही
इस अवसर पर सवर्ण आर्मी के जिला सचिव त्रिभुवन नाथ पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौबे, ब्लॉक अध्यक्ष अहरौला लालमणि पाण्डेय, ग्रामसभा अध्यक्ष जोगेंद्र पाण्डेय, रामनवल पाण्डेय, राजू पाण्डेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने गुलशन पाण्डेय को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
