देवल, ब्यूरो चीफ, सोनभद्र बभनी (नरेश गुप्ता) बभनी थाना क्षेत्र के घसिया टोला में बुधवार को सवारियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में बस चालक समेत दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस चालक केबिन में फंस गया। ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। यहां बस चालक गौरी खान पुत्र गनी खान निवासी चपकी और एक महिला यात्री की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे तो वहां अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। हादसे के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। आरोप है कि अस्पताल में कई चिकित्सकों की तैनाती होने के बावजूद मौके पर केवल एक चिकित्सक मौजूद था। वहीं, घायलों को ले जाने के लिए स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं होने से परिजन कई घायलों को गोद में उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाते दिखाई दिए। घायलों की पहचान रमेश पुत्र सूरजमणि (50) निवासी रजखड़, दुद्धी, खुशबू पत्नी चंद्रिका प्रसाद (36) निवासी बीजपुर, रूप कुमारी (40) निवासी महरीकला, नीलेश ठाकुर, जगदीश ठाकुर निवासी बरती, अंजू सेठ (23) निवासी बीजपुर, मनोहर कुमार (35) निवासी बरवा टोला, आशा (19) निवासी सेंदुर, पानपती (70) निवासी भंवर, मोनी देवी (40) निवासी भंवर, दादूलाल (65) निवासी किरविल, रामप्रवेश प्रजापति (35) निवासी चाचीकला, रामअवतार (50) निवासी कोटा, रामकेश (55) निवासी काचन तथा सरोज देवी पत्नी सुशील केशरी (57) निवासी चपकी के रूप में हुई है। हादसे में बस चालक गौरी खान भी घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। इस संबंध मे प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज ने बताया की चालक समेत घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बस चालक और गंभीर महिला को जिला अस्पताल भेजवा दिया गया है और टक्कर मारने वाले ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है।
सवारियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, चालक समेत दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल
नवंबर 11, 2026
0
Tags
