देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़) देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुवा स्थित गायत्री मोड़ के समीप सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बैरीडीह गांव निवासी अलिम (20) पुत्र फैय्याज अहमद लालगंज स्थित आरजू क्लाथ स्टोर पर पिता के साथ हाथ बंटाता था। सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे वह दुकान से बाइक लेकर पल्हना की तरफ जा रहा था। इसी दौरान लहुवा स्थित गायत्री मोड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अलिम गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था और अभी उसकी शादी नहीं हुई थी। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम, दुकान से घर जाते समय हुआ हादसा
नवंबर 02, 2026
0
Tags
