देवल संवाददाता, गाजीपुर। आगामी दीपावली पर्व के अवसर पर आम जनमानस को गुणवत्तापूर्ण खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने हेतु मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाकर कुल-08 नमूना संग्रहित किया गया एवं 69 किलोग्राम संदूषित (मानव उपभोग हेतु उपयुक्त नही थी) पनीर, छेना मिठाई, बर्फी, मिक्स मेवा, बेसन लड्डू, रसगुल्ला, पेडा, छेना, सोनपापड़ी एवं सीरा अनुमानित मूल्य रू0-13850/- विनष्ट कराया गया। जिसमें-दिनांक 03.11.2026 शहनिन्दा, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर स्थित सुरेश सिंह यादव के प्रतिष्ठान मेसर्स-खुशी डेयरी से पनीर का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 5 किलोग्राम संदूषित पनीर अनुमानित मूल्य रू0-1300/- विनष्ट कराया गया। बदौली, भावरकोल गाजीपुर स्थित कृष्णा गुप्ता के विर्माण प्रतिष्ठान से चमचम मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया। बहरियाबाद, जखनिया, गाजीपुर स्थित श्यामजीत यादव स्वीट विनिर्माण प्रतिष्ठान से डोडा बर्फी एवं पेडा का 01-01 नमूना संग्रह किया गया।बहरियाबाद बाजार, जखनिया, गाजीपुर स्थित अखिलेश कुशवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स-सूरज स्वीट से 5 किलोग्राम छेना मिठाई, 3 किलोग्राम बर्फी एवं मिक्स मेवा संदूषित मिठाईयॉ अनुमानित मूल्य रू0-2650.00 विनष्ट कराया गया। बंशीबाजार, गाजीपुर स्थित मेसर्स-देव की स्वीट्स एण्ड फूडिज से पेड़ा का 01 नमूना संग्रह किया गया। नन्दगंज बाजार, गाजीपुर स्थित रामदुलार पाल के प्रतिष्ठान मेसर्स-पाल स्वीट हाउस से बेसन लड्डू का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 15 किलोग्राम संदूषित बेसन लड्डू अनुमानित मूल्य रू0-2400/- विनष्ट कराया गया। नन्दगंज बाजार, गाजीपुर स्थित सोनू कुशवाहा के प्रतिष्ठान मेसर्स-श्याम स्वीट हाउस से गुलाब जामुन का 01 नमूना संग्रह किया गया। बरूईन जमानिया, गाजीपुर स्थित अजय गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-महादेव जलपान एण्ड स्वीट से छेना मिठाई का 01 नमूना संग्रह किया गया एवं 3 किलोग्राम बर्फी, 5 किलोग्राम पेड़ा, 3 किलोग्राम छेना, 1 किलोग्राम लाल चटनी, किलोग्राम 3 सोनपापड़ी एवं 10 किलोग्राम सीरा संदूषित मिठाईयॉ, चटनी एवं सीरा अनुमानित मूल्य रू0-3000/- विनष्ट कराया गया। धामूपुर धरवा, गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-योगेन्द्र स्वीट हाउस से सोनपापड़ी का 01 नमूना संग्रह किया गया। महराजगंज, गाजीपुर स्थित राजेश गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-सूरज स्वीट हाउस से 15 किलोग्राम रसगुल्ला अनुमानित मूल्य रू0-4500/- विनष्ट कराया गया। संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण गुलाबचन्द गुप्त, बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द्र प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया एवं अमर नाथ द्वारा की गयी।
देव की स्वीट्स एण्ड फूडिज बंशीबाजार, गाजीपुर सहित एक दर्जन मिठाई के दुकानो पर खाद्य सुरक्षा टीम ने मारा छापा, एकत्र किया नमूना
नवंबर 03, 2026
0
Tags
