देवल संवाददाता, गाजीपुर। उ0प्र0 सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष उज्ज्वला लाभार्थियों को वर्ष में 02 बार विशेष रूप से दीवाली एवं होली के त्यौहार पर निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल दिये जाते हैं, जिसके अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर, 2026 से दिसम्बर, 2026 के मध्य तथा द्वितीय चरण में माह जनवरी, 2027 से मार्च, 2027 के मध्य दिये जाने हैं। आज दिनांक 03.11.2026 से मा0 मुख्यमन्त्री जी द्वारा होली पर्व से शुभ अवसर पर लोकभवन सभागार, लखनऊ से 1500 करोड़ की धनराशि से 1.89 करोड़ लाभार्थियों को प्रदेश सरकार के सब्सिडी के अन्तरण का शुभारम्भ किया गया। इस क्रम में जनपद में भी 265 उज्ज्वला लाभार्थियों को राईफल क्लब, गाजीपुर में निःशुल्क सिलेण्डर वितरण का समारोह/कार्यक्रम उल्लासपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरिता अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गाजीपुर एवं अन्य गण्मान्य उपस्थित रहे। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर, 2026 से दिसम्बर, 2026 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किये जाने की स्वीकृति निम्न शर्तोे के अधीन दी गयी हैः-इस योजना के अन्तर्गत सर्वप्रथम उपभोक्ता अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा, जिसके 04 से 05 दिन उपरान्त इस योजनान्तर्गत दी जाने वाली सब्सिडी उसके आधार प्रमाणित खाते में तेल वितरण कम्पनी द्वारा अंतरित की जायेगी। ऑयल कम्पनियों द्वारा केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निर्गत होने वाले डी0बी0सी0 (लाभार्थी को दिये गये दूसरे सिलेण्डर कनेक्शन) पर लागू नहीं होगी। जनपद में प्रति भरे सिलेण्डर का मूल्य लगभग 1014/- रूपया है, जिसमें भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी 366.00 रू० है एवं राज्य सरकार की सब्सिडी 648.00 रू0 है। ऑयल कम्पनियों द्वारा केन्द्रीय सब्सिडी तथा राज्य द्वारा प्रदान की जाने वाली सब्सिडी का अन्तरण लाभार्थियों के खाते में पृथक-पृथक किया जायेगा। ऑयल कम्पनियों के पास एक मजबूत शिकायत निवारण प्रणाली तन्त्र स्थापित है, जो कि प्रभावी तरीके से कार्यरत है तथा इसका उपयोग प्रश्नगत योजना हेतु किया जायेगा। तथापि जनपद स्तर पर समस्त आपूर्ति कार्यालयों तथा विभागीय काल सेन्टर/टोल फ्री नम्बर पर शिकायत दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।जनपद में कुल 66 घरेलू गैस एजेंसियों कार्यरत हैं। इन एजेंसियों पर जनपद गाजीपुर में उज्ज्वला योजना के कुल सक्रिय लाभार्थियों की संख्या 321168 है, जिसके सापेक्ष 297967 लाभार्थियों ने अपने बैंक खाते को आधार से लिंक करा लिया है तथा 281121 लाभार्थियों ने अपने उज्ज्वला योजना के गैस कनेक्शन का ई-केवाईसी करा लिया है। जनपद-गाजीपुर के समस्त उज्ज्वला लाभार्थियों से अपील है कि निःशुल्क उज्ज्वला गैस सिलेण्डर का लाभ प्राप्त करें। उज्ज्वला योजनान्तर्गत आच्छादित अवशेष लाभार्थियों के जैसे-जैसे आधार प्रमाणित होते जायेंगे एवं उनका विवरण गैस एजेंसी पर ई-केवाईसी के माध्यम से पूर्ण होता जायेगा, उसी क्रम में उन्हें इस योजनान्तर्गत आच्छादित किया जायेगा। इस हेतु जिन ए०सी०टी०सी०/बी०सी०टी०सी० लाभार्थियों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण सत्यापन नहीं हो पाया है एवं ई-केवाईसी नहीं करायी गयी है। ऐसे लाभार्थियों को ऑयल कम्पनियों द्वारा उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सूचना प्रसारित की जा रही है। गैस एजेंसियों द्वारा भी दूरभाष से उन्हें सूचित करते हुए ई-केवाईसी कराने हेतु बुलाया जा रहा है। इस प्रकार अभियान चलाकर आधार प्रमाणन एवं ई-केवाईसी कराया जा रहा है, जिसमें प्रशासन द्वारा सहयोग किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में वेद सिंह चौहान, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), गाजीपुर व अनन्त प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, गाजीपुर व समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी/पूर्ति निरीक्षक/लिपिक/ गैस एजेंसी संचालक मौजूद रहे।
