देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण तथा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नोडल अधिकारी मेविस टॉक के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति 6.0 एवं साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनपदभर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन एवं सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी दी जा रही है।
इसी क्रम में साइबर जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, साइबर ग्रूमिंग, टेलीग्राम फ्रॉड, फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप एवं फिशिंग लिंक सहित विभिन्न साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। लोगों को ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं पासवर्ड किसी अनजान व्यक्ति से साझा न करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
