कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । विकास खण्ड जहांगीरगंज अन्तर्गत कंपोजिट विद्यालय जयती में घुस कर दो अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले नामजद 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं अध्यापकों ने थानाध्यक्ष जहांगीरगंज को ज्ञापन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ ने ज्ञापन में कहा है कि दोनों शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाले पांच नामजद आरोपियों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे अन्यथा संघ धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जायेगा। मालूम हो अध्यापक की तहरीर पर पुलिस ने एससीएसटी सहित विभिन्न गम्भीर धाराओं में एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी आलापुर कर रहे हैं। सहायक अध्यापक अरुण कुमार व नन्दलाल को बीते दिवस मनबढ़ किस्म के लोगों ने विद्यालय में घुसकर भद्दी गालियां देते हुए हमला कर दिया था जिससे दोनों अध्यापक चोटहिल हो गए थे। ज्ञापन देने के बाद प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, मंत्री रामकेवल यादव, संरक्षक शान्ति भूषण पांडेय, कोषाध्यक्ष ब्रह्मदेव तिवारी, मित्रसेन यादव के साथ दो दर्जन से अधिक शिक्षक थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय को ज्ञापन देकर अविलंब गिरफ्तारी और कार्यवाही की मांग की। थानाध्यक्ष ने शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और अध्यापकों को भरोसा दिया कि सख्त कार्यवाही के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कंपोजिट विद्यालय जयती में घुसकर दो अध्यापकों के साथ मारपीट करने वाले नामजद आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने दिया थाना अध्यक्ष को ज्ञापन
नवंबर 10, 2026
0
Tags
