देवल, ब्यूरो चीफ,सोनभद्र। करमा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो परात, दो हण्डा और एक कलश बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में करमा पुलिस टीम चोरी के मामले में वांछित अभियुक्तों की तलाश कर रही थी।
इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर को पुलिस ने मु0अ0सं0 210/2026, धारा 305(ए) व 331(4) बीएनएस से संबंधित दो अभियुक्तों रामचन्दर उर्फ अमरनाथ (21) पुत्र बच्चा पासवान तथा शुभम सिंह (20) पुत्र दानबहादुर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, निवासी ग्राम करकी, थाना करमा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी के दो परात, दो हण्डा और एक कलश बरामद हुआ।
पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेश यादव, कांस्टेबल रविकान्त यादव, शिवम यादव एवं मनोज कुमार शामिल रहे।
