देवल संवाददाता, मऊ। जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भार में इस वर्ष का लक्ष्मी-गणेश पूजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। गाँव में वर्षों से चली आ रही माँ लक्ष्मी की पूजा की पावन परंपरा की कमान इस बार गाँव के ही पढ़ने वाले युवा छात्रों ने अपने हाथों में ली और पूरे विधि-विधान व धूमधाम से आयोजन को संपन्न कर एक नई मिसाल कायम की। महज 14 से 18 वर्ष की आयु के इन छात्रों ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत और संस्कारों की जिम्मेदारी उठाकर गाँव का मान बढ़ाया है। इतनी कम उम्र में युवाओं के इस सराहनीय जज्बे और सुव्यवस्थित आयोजन को देखकर समस्त ग्रामवासी गदगद नजर आए। छात्रों की इस अनूठी पहल की पूरे गाँव में जमकर प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान तथा प्रधान पद के प्रत्याशियों ने भी पूजा पंडाल में पहुँचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनके इस कार्य को समाज के लिए प्रेरणादायक व अत्यंत सराहनीय बताया। गाँव की इस बरसों पुरानी परंपरा को जीवंत रखने और पूजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनुज पांडेय,आयुष सिंह नितिन,प्रद्युम्न पाण्डेय कार्तिक, रोहन,अरुण,पीयूष,अभय, शाश्वत,दीपक,कार्तिकेय,रिंकू और मोनू सहित अन्य युवा छात्रों की प्रमुख सहभागिता रही।
होनहार छात्रों ने संभाली बरसों पुरानी परंपरा की कमान, धूमधाम से किया माँ लक्ष्मी का पूजन
नवंबर 09, 2026
0
Tags
