देवल संवाददाता, मऊ। प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र मऊ त्रिभुवन राम ने बताया कि राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र,मऊ में एक माह का कुकरी,पाक कला एवं बेकरी प्रशिक्षण कार्यक्रम 25 नवंबर 2026 से प्रारंभ होकर 24 दिसंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण का समय प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता साक्षर तथा न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को पाक कला एवं बेकरी के क्षेत्र में व्यवहारिक कौशल प्रदान करना,उन्हें स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ना तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।
प्रभारी ने इच्छुक अभ्यर्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। प्रवेश एवं प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी राजकीय फल संरक्षण केंद्र मऊ त्रिभुवन राम के मोबाइल नंबर 7068795267 पर संपर्क किया जा सकता है।
