देवल संवाददाता, गाजीपुर। भांवरकोल पुलिस ने हत्या के प्रकरण में वांक्षित 25 हजार इनामिया सूरज राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। ज्ञांतव्य है कि 24.06.2026 को वादी श्रीकान्त यादव के पुत्र अजय यादव के मृत्यु कारित करने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 140/26 धारा 190, 191(2),191(3),103(1),61(2) बी0एन0एस0 का अभियोग सूरज राजभर पुत्र हरिनरायण राजभर निवासी ग्राम बीरपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर आदि 11 नफर अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तो के विरुद्ध दिनांक 02 सितम्बर 2026 को 25000/- रुपये पुरस्कार घोषित किया गया था। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के मुकदमा उपरोक्त कि विवेचना के क्रम में आज दिनांक 27.11.2026 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पाण्डेय मय टीम थाना भांवरकोल द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर वांछित अभियुक्त सूरज राजभर को पलिया बीरपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
