कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।टांडा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पिपरी बिशुनपुर गांव के पास नेशनल हाईवे-233 के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही टांडा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं है। मौत के कारणों का पता पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद ही चल सकेगा।
अब सवाल यह है कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई? इन सवालों के जवाब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।
