श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया। टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में मात्र दूसरी बार खास कारनामा किया है। श्रीलंकाई टीम के खिलाफ पहले मैच में पाक टीम मजबूत स्थिति में है। बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम के लिए इस मुकाबले में तीन खिलाड़ियों ने डेब्यू किया और उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पाकिस्तान के लिए मैच में तैयब आरिफ, मोहम्मद ताहा और अराफात मिन्हास ने डेब्यू किया। पदार्पण कर रहे खिलाड़ियों से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को काफी उम्मीद थी कि क्योंकि टीम पिछले कुछ समय से लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में टीम में कई बदलाव किए गए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया। तीनों क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों पर खरे उतरे और बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर खास रिकॉर्ड भी बना दिया।
दरअसल, टेस्ट क्रिकेट के 149 सालों के इतिहास में पहली बार ऐसा कारनामा हुआ है, जब डेब्यू करने वाले तीनों बल्लेबाजों ने 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। इससे पहले ये कारनामा भारत के खिलाफ 1992 में जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने किया था। हरारे में खेले गए उस मैच में एंडी फ्लावर (59), ग्रांट फ्लावर (82) और डेव हॉटन (121) ने 50+ का स्कोर बनाया था।
पाकिस्तान ने बनाया बड़ा स्कोर
श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान ने 434 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने 114 रन बनाकर तीन विकेट गंवा दिए थे। पाक टीम के लिए पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों के अलावा सउद शकील (93) और बाबर ने (50) अर्धशतक लगाया।
