विगत 4 वर्षों में 10 हज़ार से ज़्यादा परीक्षार्थीयों की मदद कर चुके विवेक मौर्य
कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।विवेक मौर्य के नेतृत्व में समाजसेवा के क्षेत्र में जनपद ही नही बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी समाजसेवा के माध्यम से अलग पहचान बनाने वाली सामाजिक संस्था नारायण फाउंडेशन ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित PET की परीक्षा देने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आये सैकड़ों परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क एसी कमरों में रहने, सर्वोत्तम खाने, उनके आवागमन के साथ ही उनको प्रतियोगी परीक्षा के लिए एक अच्छा माहौल देने के लिए परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों ने नारायण फाउंडेशन व उसके संरक्षक विवेक मौर्य की जमकर सराहना किया । विवेक मौर्य विगत 4 वर्षों में अम्बेडकरनगर में विभिन्न परीक्षाओं के 10 हज़ार से ज़्यादा परीक्षार्थियों की मदद कर चुके हैं।
विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा 25, 30 अक्टूबर और 01 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित UPSSSC PET 2026 की परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों का सेण्टर अम्बेडकर नगर में है , उनके रहने खाने व विश्राम की निःशुल्क व्यवस्था मौर्या स्टेट एंड जगत पैलेस गेस्ट हाउस, मौर्य चौराहा, रामपुर कलाँ, टांडा में की गई है।
नारायण फाउंडेशन के पदाधिकारियों व मौर्य स्टेट के प्रबंधक दयानंद मौर्य ने परीक्षा की पूर्व संध्या पर अभ्यर्थियों का स्वागत किया गया और उनको रात्रि विश्राम , भोजन के साथ ही सुबह परीक्षा से पहले नाश्ते के भी इंतेजाम किया गया था। परीक्षा में दिल्ली, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी आदि जगहों से आए 150 से ज़्यादा परीक्षार्थियों ने विवेक मौर्य द्वारा दी गई इस सुविधा का लाभ उठाया।
विवेक मौर्य की इस पहल का उद्देश्य था कि परीक्षार्थी परीक्षा से पहले पूरी तरह तनावमुक्त रहें तथा बाहरी ज़िलों से आये छात्रों को रुकने, खाने या अन्य असुविधाओं की चिंता न करनी पड़े। विवेक मौर्य के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन विगत कई वर्षों से अंबेडकरनगर में किसी भी परीक्षा का केंद्र पड़ने पर परीक्षार्थियों के रुकने, खाने पीने व उनके परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की निशुल्क व्यवस्था निःस्वार्थ भाव से करता आ रहा है। नारायण फाउंडेशन की इस कदम से सैकड़ों गरीब छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ रहा है।
इस मौके पर लोवर पीसीएस की परीक्षा देने आये विभिन्न जनपद के अभ्यार्थियों ने विवेक मौर्य की इस पहल की जमकर सराहना की। वाराणसी के नवीन गौतम और लखनऊ सतीश यादव व निखिल वर्मा ने कहा, “ हम परीक्षार्थियों का किसी ज़िले में सेंटर पड़ने पर सबसे बड़ा तनाव रुकने को लेकर होता है और इसका सीधा असर हमारी परीक्षा पर पड़ता है। अम्बेडकरनगर आने पर हमें पता चला कि भाई विवेक मौर्य जी के नेतृत्व में नारायण फ़ाउंडेशन द्वारा हमारे लिए निःशुल्क रुकने, खाने व अन्य सुविधाओं का इंतज़ाम किया गया है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी राहत की बात थी क्योंकि अमूमन परीक्षा के समय होटल फ़ुल होते हैं और रुकने के लिए हमें भटकना पड़ता है। विवेक मौर्य द्वारा हमें बिल्कुल साफ़ सुथरी व बड़ी रुकने की जगह, सर्वोत्तम भोजन व पढ़ने के लिए अच्छा माहौल व आवागमन के लिए गाड़ियाँ उपलब्ध कराई गईं। यह अपने आप में अत्यन्त सराहनीय है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है।ऐसे आयोजनों से ज़िले का सम्मान बढ़ता है और दूर तक एक सकारात्मक संदेश जाता है।
विवेक मौर्य ने कहा “ये बच्चे किसी एक जिले के नहीं, ये उत्तर प्रदेश का भविष्य हैं। अगर ये तनावमुक्त होकर परीक्षा देंगे तो इनके माता-पिता का सपना और हमारे जिले का सम्मान दोनों बढ़ेगा। यह सेवा नहीं, हमारा कर्तव्य है
कल जब ये 150 युवा परीक्षा हॉल में बैठे होंगे, तो उनके मन में घबराहट नहीं, अंबेडकरनगर से मिले इस प्यार और अपनेपन की गर्माहट होगी”
अम्बेडकरनगर जैसे पिछड़े ज़िले में नारायण फ़ाउंडेशन के कार्यों को वहाँ की जनता का भरपूर आशीर्वाद व सराहना मिल रही है।
