कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर । भारत की क्रान्तिकारी मजदूर पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग की निष्पक्षता की बहाली, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और पारदर्शी व निष्पक्ष चुनाव करवाने हेतु महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी,आलापुर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया उप जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मित्रसेन ने बताया कि पिछले कुछ सालों से चुनाव आयोग की विश्वसनियता आम जनता के बीच बहुत तेजी से क्षरित हुई है। इण्डियन एक्स्प्रेस के खुलासे के बाद चुनाव आयोग अब पूरी तरह बेनकाब हो चुका है। दो अन्य चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों के दौरान लिखे 14 पत्रों में साफ़ कहा है कि उन्हें अन्धेरे में रखकर फ़ैसले किये गये। वोट देने का अधिकार लोकतन्त्र में सबसे बुनियादी राजनीतिक अधिकार है। मित्रसेन ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल उनके पद से हटाया जाय। SIR को निरस्त किया जाय, पुरानी मतदाता सूची बहाल की जाय EVM पर प्रतिबन्ध लगाया जाय और सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराये जायें।चुनाव आयोग की नियुक्ति सम्बन्धित 2023 के कानून को रद्द किया जाय और सरकार द्वारा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को बंद किया जाय। पुराने फॉर्म 6 के ज़रिये नये मतदाताओं के पंजीकरण की व्यवस्था को बहाल किया जाय। इस दौरान योगेंद्र निराला, रिंकू विश्वकर्मा, शिवासरे वर्मा ,हरिश्याम वर्मा,राम अचल वर्मा, जनार्दन प्रजापति, मानसून, रामधनी, सुरेश सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।
भारत की क्रान्तिकारी मजदूर पार्टी की तरफ से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सौंपा
अक्टूबर 12, 2026
0
Tags
