कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।किशोरियों के शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता सम्मान एवं विकास को लेकर पांच दिवसीय *हौसलों की उड़ान* नुक्कड़ नाटक का आयोजन जाफरगंज व आसपास के 16 गांवों में किया गया जिसमें हजारों महिलाओं पुरुषों किशोरियों व बच्चों ने भागीदारी कर सशक्त किशोरी सशक्त समाज बनाने का संकल्प लिया।
किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक को संबोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि
हमारा मुख्य उद्देश्य 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग की लड़कियों का सर्वांगीण विकास करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। ताकि सशक्त किशोरी सशक्त समाज का सपना साकार हो सके। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि अकबरपुर विकासखंड के चन्दनपुर व ताराखुर्द न्याय पंचायत के बिहलोलपुर, चंदनपुर, सिसानी, कजरी, नन्दापुर, नवानगर, अखईपुर, कोड़रा, नसीरपुर, उसकी, कौड़हा, अल्लीपुर, ताराकला, नौतोरवा, इस्माइलपुरगंज, आलमपुर अखई, अलमापुर, हसनपुर, आलमडीह, जाफरगंज, कैथी, हरखपुर, करमवीरपुर आदि गांवों के लोगों को गोविन्द नाट्यमंच जौनपुर द्वारा बालविवाह के खिलाफ शिक्षा सुरक्षा स्वास्थ्य पोषण स्वच्छता सम्मान एवं विकास पर जागरूक किया गया। और स्वास्थ्य और पोषण में सुधार, शिक्षा को बढ़ावा देना, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता,
बाल विवाह पर रोक,
लैंगिक समानता और आत्मसम्मान,
माहवारी स्वच्छता एवं सरकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए उत्प्रेरित किया गया।
नुक्कड़ नाटक को सफल बनाने में सजना, श्रीराम, शिवांगी, लालचंद, बंदना करताल, निराला, छोटेलाल, बंदना राजभर एवं विनोद कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
