देवल संवाददाता, आजमगढ़। वादी रामसरेख यादव पुत्र स्व0 इन्द्रदेव यादव, निवासी ग्राम पड़री, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 09.10.2026 की रात्रि में उनके खेत में लगे ट्यूबवेल का ताला तोड़कर मोनोब्लॉक, स्टार्टर एवं स्टेपलाइजर तथा पड़ोसी खेत से भी स्टेपलाइजर चोरी कर लिया गया। इस संबंध में दिनांक 10.10.2026 को मु0अ0सं0 206/2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
दिनांक 26.10.2026 को उ0नि0 सूरज तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमे में वांछित अभियुक्त मनीष यादव उर्फ झिनकू पुत्र बद्री, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी भिखारीपट्टी, थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ को नूरपुर-भंवरपुर पुलिया के पास से समय करीब 09:55 बजे गिरफ्तार किया गया।
