कृष्ण, देवल ब्यूरो, अंबेडकर नगर ।सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड भियांव सहित विभिन्न विकास खंडों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं जनहितकारी संदेशों पर आधारित आकर्षक रंगोली का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न रंगों से मनमोहक एवं संदेशपरक रंगोलियां तैयार कीं। रंगोलियों के माध्यम से शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकाधिक लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराने हेतु लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई।
