देवल संवाददाता लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव बाजार की ऐतिहासिक रामलीला के प्रथम दिन रविवार की शाम भगवान श्रीराम और माता सीता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीरामलीला सेवा संघ के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार साहू के नेतृत्व में भगवान श्रीराम और माता सीता को रथ पर विराजमान कर पूरे बाजार में भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में डीजे, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु उत्साह पूर्वक शामिल हुए। भगवान श्रीराम और माता सीता के दर्शन के लिए बाजार में जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने सड़क के किनारे खड़े होकर प्रभु श्रीराम और माता सीता के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। पूरे बाजार में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के माध्यम से रामलीला के आयोजन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अरुण चौरसिया, रोमी चौरसिया, गोलू सिंह, शिवबचन यादव, टिपिन जायसवाल, अमन साहू, छोटई यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रामलीला के शुभारंभ से पहले देवगांव बाजार में निकली श्रीराम-सीता की भव्य शोभायात्रा
अक्टूबर 11, 2026
0
Tags
